सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sir! I have been running around for four years, yet I have not received possession of my share of the land.

Kushinagar News: साहब! चार वर्ष से दौड़े रहे, हिस्से की जमीन पर नहीं मिला कब्जा

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 24 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Sir! I have been running around for four years, yet I have not received possession of my share of the land.
कप्तानगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की फरियाद सुनते डीएम महेंद्र सिंह तंवर।
विज्ञापन
कप्तानगंज। तहसील सभागार आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सोमवार को डीएम और एएसपी ने लोगों की शिकायतें सुनीं। उनके समक्ष कुल 25 मामले प्रस्तुत किए गए, जिसमें से राजस्व से जुड़े तीन मामले निस्तारित कर दिए गए। डीएम के समक्ष शिकायत लेकर पहुंचे व्यक्ति ने कहा कि सहब! अपने ही हिस्से की जमीन पर कब्जा के लिए चार वर्ष से तहसील का चक्कर लगा रही हूं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
Trending Videos

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि शासन के मंसा के अनुरूप सभी कार्य करें। फरियादियों की शिकायत निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करें। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने कहा कि राजस्व टीम और पुलिस संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाएं, ताकि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ निष्पक्ष हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, सीएमओ डाॅ. चंद्र प्रकाश, कसया सीओ कुंदन सिंह, बीडीओ अमरनाथ पांडेय, एसडीओ बिजली रूपेश कुमार कुशवाहा, सप्लाई इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिन्हा, डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडेय, सप्लाई इंस्पेक्टर अरविंद कुमार मद्धेशिया, डाॅ. सूर्यभान कुशवाहा, मार्कंडेय गुप्ता, सुरेंद्र प्रजापति, आशुतोष कुमार, उमेश शाही, विचित्र मणि त्रिपाठी, संगम प्रसाद, राहुल दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed