सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The body of a father accused of molested his daughter was found hanging from a tree in Kushinagar

UP: 14 वर्ष की बेटी संग दुष्कर्म का था आरोपी...जेल से छूट आया था घर- पिता का झूलता शव मिला

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 02 Feb 2026 03:16 PM IST
विज्ञापन
The body of a father accused of molested his daughter was found hanging from a tree in Kushinagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव पटनी निवासी रविन्द्र साहनी (42) वर्ष अपने ही 14 वर्षीय लड़की के दुष्कर्म करने के आरोप में दो साल जेल से सजा काटने के बाद ग्यारह माह पहले घर आया था। घर आने के बाद रविन्द्र साहनी अपनी पुस्तैनी जमीन को बेचने के फिराक में था।

Trending Videos


इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार को भी उसी खेत बेचने की बात को लेकर परिवार में कुछ कहां सुनी हुई। उसके बाद रविन्द्र साहनी घर से कहीं चला गया।तभी सोमवार को सुबह गांव के बाहर धूस पर स्थित बागीचे में एक पेड़ पर कपड़े से लटका हुआ उसका शव दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने शव को देखते ही शोर मचाना शुरु कर दिया।शोर सुनकर आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई। तभी किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम बुलाकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।

रविन्द्र साहनी की पत्नी इन्दू देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति के बहकावे में आकर रविन्द्र जमीन बेचना चाह रहा था।हम लोग मना कर रहे थे।उसी व्यक्ति के साथ रविवार को भी घर से मेरे पति गए थे और घर वापस नहीं आए।इसी लिए मुझे संदेह है कि मेरे पति की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है।

मृतक रविन्द्र साहनी की एक 14 वर्षीय लड़की राधिका साहनी व पुत्र अमित साहनी उम्र करीब 12 वर्ष, अमन साहनी उम्र करीब आठ वर्ष का रो रो कर बुरा हाल था।इस संबंध में अहिरौली बाजार थानाध्यक्ष प्रविन्द्र कुमार राय ने बताया कि कुछ माह पहले मृतक अपनी ही 14 वर्षीय पुत्री के दुष्कर्म के मामले में जेल से घर आया था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed