सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The listeners were overwhelmed with emotion upon hearing the tales of Lord Krishna's childhood pastimes.

Kushinagar News: श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
The listeners were overwhelmed with emotion upon hearing the tales of Lord Krishna's childhood pastimes.
विज्ञापन
हरिहरपुर। महुली हनुमान गढ़ी परिसर में चल रहे नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ में बृहस्पतिवार को श्रीमद्भागवत की कथा में कथा वाचक सुमन किशोरी ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि एकबार भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए भगवान शिव यशोदा जी के घर पहुंचते हैं, और श्रीकृष्ण को देखने की जिज्ञासा जताते हैं।
Trending Videos

माता यशोदा ने भगवान शिव के सामने श्रीकृष्ण को लाने से इसलिए मना कर दिया कि उनका पुत्र डर जाएगा। माता यशोदा ने कहा कि हे योगी तुम्हारे गले में लटक रहे सर्प बड़े ही भयानक हैं। भगवान शिव अपने योगी हठ का हवाला देकर वहीं बैठ जाते हैं। बाद में माता यशोदा श्रीकृष्ण को शिव से मिलाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के दौरान श्रोता संगीतमयी भजनों को सुन तालियां बजाते रहे। कथा स्थल पर बृहस्पतिवार को पहुंचे रजत चतुर्वेदी ने व्यास पीठ पर विराजमान कथा वाचक सुमन किशोरी का आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर महंत गौतम दास,मुख्य यजमान उमेश मद्धेशिया,यज्ञाचार्य पंडित राम नारायण धर द्विवेदी, राजू झा, हिमांशु द्विवेदी, विनोद मौर्या, जोगिंदर मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed