{"_id":"69e005f7dbff7280e30ed904","slug":"thieves-broke-through-a-wall-and-stole-jewelry-and-cash-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-158121-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सेंध काट कर जेवर और नकदी उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सेंध काट कर जेवर और नकदी उठा ले गए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मथौली। रामकोला थाना क्षेत्र के बरठा गांव के खोडहा टोला में मंगलवार रात दीवार में सेंध काट कर जेवरात व नकदी चोरी हो गई। सुबह मकान की पक्की दीवार टूटी मिली। सूचना मिलने पर रामकोला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। खोजबीन के दौरान सरेह में टूटा हुआ बॉक्स बरामद हुआ।
सिमिरखा दो बेटियों के साथ रहती है, उसके पति विदेश में काम करते हैं। सिमिरखा देवी के परिवार के लोग रोजाना की तरह मंगलवार की रात में खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठने पर जब उन्होंने देखा कि घर का बॉक्स गायब है और सामान अस्त-व्यस्त है तो परिजनों ने तलाश शुरू की। जहां मकान की दीवार में सेंध काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घर से दूर खेत में कुछ दूरी पर टूटा हुआ बाक्स और कुछ सामान बिखरे पड़े थे।
तहरीर में सिमिरखा देवी ने बताया कि चोर 56 हजार रुपये समेत सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायजेब, एक जोड़ी कान का झुमका, सोने की अंगूठी आदि उठा ले गए हैं।इस संबंध में एसओ धनवीर सिंह ने कहा कि चोरी की घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर गई थी। जांच पड़ताल की जा रही है। मामले में तहरीर नहीं मिली है।
बंद मकान का ताला तोड़कर की चोरी
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के नारायनपुर रामसहाय गांव में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। गांव के लल्लन तिवारी ने बताया कि वह पत्नी के साथ फरवरी में पुणे गए थे। घर पर कोई नहीं था। बुधवार को घर पहुंचे और गेट का ताला खोलकर अंदर गए तो सन्न रह गए। अंदर सभी कमरों के दरवाजे में लगे ताले टूटे थे और लोहे की अलमारी के दरवाजे भी खुले थे। बताया कि चोरों ने लाखों के जेवरात समेत पांच हजार रुपये उठा ले गए हैं। एसओ धीरेंद्र राय ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X