फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tragic accident in Sant Kabir Nagar: Woman on motorcycle dies after being hit by a truck.

संतकबीर नगर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में बाइक, सवार महिला की दर्दनाक मौत; शरीर के दो टुकड़े- 2 घायल

Thu, 20 Aug 2026 10:20 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर Published by: Rohit Singh Updated Thu, 20 Aug 2026 10:20 AM IST
सार

संठी गांव निवासी 32 वर्षीय रीता देवी पत्नी श्रीचंद यादव, सुधा देवी पत्नी राजेश और 16 वर्षीय अंश पुत्र राजेश एक ही बाइक से सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बनकटी गांव में रिश्तेदारी में जा रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 6:14 बजे तीनों संठी गांव से निकलकर लोहरैया पुलिस चौकी के पास रामजानकी मार्ग से सिकरीगंज की ओर मुड़े। इसी दौरान सिकरीगंज की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Tragic accident in Sant Kabir Nagar: Woman on motorcycle dies after being hit by a truck.
मृतक महिला की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोहरैया के संठी गांव से रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को बृहस्पतिवार सुबह रामजानकी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला के शरीर के दो हिस्से हो गए।
विज्ञापन

बाइक चला रहे 16 वर्षीय किशोर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है। इसके साथ ही घायलों को उपचार के लिए सीएससी हैंसर बाजार भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार संठी गांव निवासी 32 वर्षीय रीता देवी पत्नी श्रीचंद यादव, सुधा देवी पत्नी राजेश और 16 वर्षीय अंश पुत्र राजेश एक ही बाइक से सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बनकटी गांव में रिश्तेदारी में जा रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 6:14 बजे तीनों संठी गांव से निकलकर लोहरैया पुलिस चौकी के पास रामजानकी मार्ग से सिकरीगंज की ओर मुड़े। इसी दौरान सिकरीगंज की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि रीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे अंश और सुधा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही टांडा पुलिस चौकी प्रभारी वीर बहादुर यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली भेजा गया। दुर्घटना में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं है।

परिजनों के पहुंचते ही मचा कोहराम
हादसे की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन, रिश्तेदार और संठी गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण लोहरैया पहुंच गए। रीता देवी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

ग्रामीणों ने बताया कि रीता देवी के दो पुत्र प्रिंस यादव (8) और कार्तिक यादव (6) हैं। पति श्रीचंद यादव दूसरे प्रदेश में रहकर नौकरी करते हैं। मां की मौत के बाद दोनों मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।
पुलिस के अनुसार फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed