फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tree plantation carried out at the Kulkula Devi Temple complex.

Kushinagar News: कुलकुला देवी मंदिर परिसर में किया गया पौधरोपण

Tue, 28 Jul 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Tree plantation carried out at the Kulkula Devi Temple complex.
साखोपार। कसया तहसील क्षेत्र के कुलकुला देवी मंदिर परिसर के आसपास भारत विकास परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पौधरोपण किया। कार्यकर्ता सुबह आठ बजे कुलकुला देवी के प्राचीन मंदिर परिसर में पहुंचे और वहां पौधरोपण किया। परिषद के अध्यक्ष डॉ.सीबी सिंह ने कहा कि पारिजात का पौधा देवताओं के द्वारा निर्मित माना जाता है। इसमें हजारों औषधीय गुण पाए जाते हैं। मंदिर पर आए भक्तों के बीच औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया। इसके अलावा जामुन, आम, बेल और अमरूद के पौधे भी लगाए गए। परिषद के सचिव डॉ. अखिलेश सिंह ने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ प्रत्येक पौधे की सुरक्षा करना भी बहुत जरूरी है। इस दौरान कृपाशंकर पांडेय, पंकज कुमार श्रीवास्तव, नवनाथ दूबे, ओमप्रकाश गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed