फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two youths detained for misbehaving with teachers at a school in Padrauna, Kushinagar.

स्वतंत्रता दिवस पर बवाल: वीडियो बनाने से मना करने पर स्कूल में हंगामा, शिक्षकों से बदसलूकी- 2 युवक हिरासत में

Sat, 15 Aug 2026 12:30 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: Rohit Singh Updated Sat, 15 Aug 2026 12:30 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहड़ के बाद कालेज के छात्र छात्राए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे। इसी दौरान इक़बाला, रफीक और शरीफ मंच पर पहुंच गए। वे सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के लिए शिक्षकों के हाथों से माइक छीन कर भड़काऊ बातें बोलते हुए वीडियो बनाने लगे।

विज्ञापन
Two youths detained for misbehaving with teachers at a school in Padrauna, Kushinagar.
युवक को ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहर के उदित नारायण इंटर कालेज में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक खास वर्ग के तीन युवक मंच के पास पंहुचे और वीडियो बनाने लगे। शिक्षकों ने विरोध किया तो वे हंगामा करने लगे। सूचना पर आई पुलिस दो को पकड़ कर थाने ले गई।

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहड़ के बाद कालेज के छात्र छात्राए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे। इसी दौरान इक़बाला, रफीक और शरीफ मंच पर पहुंच गए। वे सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के लिए शिक्षकों के हाथों से माइक छीन कर भड़काऊ बातें बोलते हुए वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन


शिक्षकों ने विरोध किया तो उनसे उलझते हुए हंगामा करने लगे। कुछ देर के लिए विद्यालय का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह ने घटना किया सूचना पर आई पुलिस इक़बाल और रफीक को थाने ले गई। जबकि एक युवक भाग गया। इस सम्बन्ध में कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले कि जानकारी है। दो युवकों को थाने लाया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed