सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   With the change in weather, the highest number of patients have presented with cough and fever.

Kushinagar News: मौसम में बदलाव, खांसी और बुखार के पहुंचे सर्वाधिक मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 23 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
With the change in weather, the highest number of patients have presented with cough and fever.
पीएचसी हरिहरपुर में आरोग्य मेले में मरीज को परामर्श देते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के 24 स्वास्थ्य उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इनमें सबसे ज्यादा त्वचा रोग, खांसी, सिरदर्द, बुखार, ब्लड प्रेशर और शुगर से पीड़ित पहुंचे। शिविर में मौजूद चिकित्सकों ने करीब 1172 मरीजों को परामर्श के साथ ही दवा दी और फिर जांच के लिए बुलाया। इसमें सांस के 113, उदर रोग के 94, शुगर के 88, त्वचा रोग के 207 मरीज शामिल रहे। जिनमें से कई मरीजों को ब्लड जांच के लिए जिला अस्पताल बुलाया गया है।
Trending Videos

नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम पर सुबह नौ बजे से आरोग्य मेला लगाया गया। मेले में सबसे ज्यादा चेहरे पर दाने, बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, खांसी की समस्या को लेकर मरीज पहुंचे। उनके परिजन ने चिकित्सकों को दिखाकर बच्चों की दवा दी। शिविर में आई मीरा देवी, अनीता आदि ने बताया कि चेहरे व शरीर पर कई जगह दाने निकल आए हैं। शिविर में जांच कराने आए थे। चिकित्सक ने परामर्श देकर दवा दी और तीन दिन बार फिर बुलाया है। दोपहर तीन बजे तक चले मेले में कुल 34 मरीजों ने इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 34 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। इस मौके पर सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे। इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार में भी आरोग्य मेला लगा। यहां 45 मरीजों ने को डॉक्टरों ने परामर्श दिया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव आदि मौजूद रहे।
0
30 मरीजों को दिया परामर्श

हरिहरपुर। पीएचसी हरिहरपुर में आरोग्य मेले में तीस मरीजों को परामर्श दिया गया। मरीजों के साथ अस्पताल आए उनके परिजन विनोद, अनिरुद्ध, सुमन ने बताया कि आरोग्य मेले के आयोजन से मरीजों को इलाज की सुविधा उनके नजदीक पीएचसी पर ही मिल जाती है। डॉ नीलिमा ने बताया कि अस्पताल पर आए मरीज खांसी, जुकाम और गठिया के अधिक रहे। चिकित्सक की सलाह पर छह मरीजों के खून की जांच भी हुई, इनमें टाइफाइड, हीमोग्लोबिन और मलेरिया के जांच शामिल रहे। मेले में लैब तकनीशियन सीता सरन, फार्मासिस्ट अजय पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद

पीएचसी हरिहरपुर में आरोग्य मेले में मरीज को परामर्श देते चिकित्सक। संवाद

पीएचसी हरिहरपुर में आरोग्य मेले में मरीज को परामर्श देते चिकित्सक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed