सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body of a youth found hanging in a closed house

Lakhimpur Kheri News: बंद घर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 31 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging in a closed house
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उड़ीसा के भुवनेश्वर में रेडियोलाॅजिस्ट का कोर्स करने वाले एक युवक का शव शनिवार को शहर से सटे गांव सलेमपुर कोन के एक मकान के कमरे में फंदे से लटका मिला। शव की शिनाख्त सदर कोतवाली की महेवागंज चौकी क्षेत्र के गांव दोनवापुर निवासी 20 वर्षीय आदर्श पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है।
Trending Videos

आदर्श कुछ दिन पहले अपने घर आया था। उसके चाचा उत्तम ने बताया कि वे सभी लोग गांव में रहते है। उनका एक घर सलेमपुर कोन में भी है, जो बंद रहता है। घर का जो सदस्य लखीमपुर आता है, वह उस मकान पर कुछ देर के लिए जरूर जाता है। आदर्श 22 जनवरी को उड़ीसा जाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम को उससे फोन पर बात हुई थी तो उसने बस में बैठना बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह जब बड़े भाई व पिता शहर वाले घर पहुंचे तो आदर्श का शव लटकता मिला। शव से दुर्गंध आ रही थी। इससे प्रतीत होता है कि आदर्श की मौत कई दिन पहले हुई है। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि हर पहलू पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed