सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police is a friend...call in trouble, police will be ready to help

Lakhimpur Kheri News: पुलिस दोस्त है...परेशानी में करें कॉल, मदद को मुस्तैद होगी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 31 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Police is a friend...call in trouble, police will be ready to help
दोस्त-पुलिस कार्यक्रम में ​छात्राओं को संबो​धित करतीं एसओ ​शिल्पी शुक्ला -संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस को देखकर अमूमन बच्चियां डर जाती हैं, लेकिन पुलिस आप सभी की मित्र है। किसी भी परेशानी को भांपते हुए डायल 112 करें। या फिर 1090 पर शिकायत करते हुए पुलिस की मदद मांगें। कॉल करने के पांच मिनट के भीतर पुलिस सहायता के लिए उपलब्ध होगी। छात्राएं अपने साथ होने वाली किसी भी घटना को छिपाने के बजाय अभिभावक और पुलिस से खुलकर बताएं। यह बातें महिला थाने की एसओ शिल्पी शुक्ला ने शनिवार को दोस्त-पुलिस कार्यक्रम में छात्राओं से कहीं।
Trending Videos

अमर उजाला की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम में पहुंची संविलियन विद्यालय लखीमपुर देहात की छात्राओं से महिला थाना प्रभारी ने कहा कि महिला अपराध को रोकने के लिए 1090 हेल्पलाइन नंबर है। इसको डायल करने के चंद मिनटों के भीतर पुलिस आपके पास होगी। कॉल करने वाली महिला, छात्रा का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि डिजिटल के दौर में मोबाइल फोन सभी के लिए अहम हो गया है। ऐसे में आपको ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपने निजी फोटो, वीडियो और पर्सनल जानकारियां साझा न करें। अगर गलती से ऐसा हो भी जाता है तो तत्काल साइबर थाने में शिकायत करें।
छात्राओं को महिला थाने की कार्यशैली से रूबरू कराते हुए बताया कि अपराधियों से घबराने की जरूरत नहीं है। अगर 1090 भूल जाएं तो 112 पर भी कॉल कर सकते हैं। थाना प्रभारी एक-एक छात्रा से रूबरू हुईं। इसके बाद एसओ ने थाने के एक-एक पटल पर छात्राओं को ले जाकर उन्हें थाने पर काम करने का तरीका समझाया। इसके अलावा थाने पर आने वाली शिकायतों का कैसे निपटारा कराया जाता है, इसको बारीकी से समझा।
इस मौके पर थाने की सारिका, सुमनलता, बब्ली पवार, शकील खान व शिक्षकों में गुलरुख सुल्ताना, दीप्ती बैसवार व सुहेल अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed