{"_id":"697e4065444ceba6870d21f5","slug":"the-wheels-of-the-bus-stopped-due-to-the-arrival-of-a-tiger-people-got-scared-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-167197-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बाघ आने से थमे बस के पहिये, घबरा गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बाघ आने से थमे बस के पहिये, घबरा गए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। पलिया-निघासन मार्ग पर शुक्रवार को टहलते हुए बाघ मुख्य मार्ग पर आ गया। बाघ के सड़क पर आने से लखीमपुर से पलिया जा रही एक निजी बस के पहिये थम गए। करीब दस सेकंड तक सड़क पर रुकने के बाद बाघ पास के ही गन्ने के खेतों में ओझल हो गया।
शुक्रवार रात करीब आठ बजे लखीमपुर से सवारियां भरकर एक निजी बस पलिया की ओर जा रही थी। जैसे ही बस मझगई थाना क्षेत्र के गांव पृथीपुरवा के पास पहुंची, खेतों से निकलकर एक बाघ सड़क के बीचों-बीच आ खड़ा हुआ। अचानक बस रुकने और सामने बाघ को देख यात्रियों में हड़कंप मच गया।
इसी बस में सवार मझगई थाने के एक दरोगा ने बताया कि अचानक ब्रेक लगने से पहले तो यात्री डर गए, लेकिन सामने बाघ को देख सबकी सांसें अटक गईं।
करीब दस सेकंड तक बाघ सड़क पर ही खड़ा रहा। उसे देख यात्री रोमांचित भी हुए और सहमे भी रहे। इसके बाद बाघ सड़क किनारे लगे घने गन्ने के खेतों में चला गया। बाघ के जाने के बाद ही बस आगे रवाना हो सकी। इस संबंध में वन क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि उन्हें अभी तक ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं मिली है।
Trending Videos