{"_id":"697e3ff948e34093a50f8037","slug":"six-employees-found-absent-salary-withheld-explanation-sought-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-167207-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गैर हाजिर मिले छह कर्मचारी, वेतन रोका स्पष्टीकरण भी तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गैर हाजिर मिले छह कर्मचारी, वेतन रोका स्पष्टीकरण भी तलब
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीडीओ अभिषेक कुमार ने शनिवार को सदर ब्लाॅक का औचक निरीक्षण किया, इसमें छह कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सीडीओ ने संबंधितों का वेतन और मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। सीडीओ ने कार्यालय में लापरवाही और अभिलेखों की अनियमितता पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के मास्टर रजिस्टर अधूरा मिलने व वित्तीय वर्षवार आवंटन की जानकारी न होने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। मनरेगा के कार्यों की फोटोग्राफ उपलब्ध न होने पर एपीओ को फटकार लगाई गई। सभी मनरेगा कार्यों की जियो-टैग फोटो व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही स्थापना और लेखा अनुभाग में सर्विस बुक, अवकाश प्रविष्टि, जीपीएफ, बिल भुगतान और ग्रांट रजिस्टर की समीक्षा कर सभी अभिलेख पूरे रखने के निर्देश दिए गए।
सीडीओ ने एडीओ पंचायत को कहा कि सभी पंचायत सहायकों को क्रॉप सर्वे कार्य में सक्रिय रूप से लगाएं। बीडीओ को भी निर्देश दिए कि अधिकारी व कर्मचारी समय से कार्यालय में उपस्थित रहें, परिसर की साफ-सफाई रखे। दीवारों में व्याप्त सीलन को दूर कराएं। निरीक्षण के दौरान पीडी शोभनाथ चौरसिया, बीडीओ ज्ञानेंद्र कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos