{"_id":"69bed7177a5433e4a20ba5fe","slug":"dispute-over-dug-up-road-mate-accuses-councillor-of-assault-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-170917-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खोदी गई सड़क को लेकर विवाद, मेट ने सभासद पर लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खोदी गई सड़क को लेकर विवाद, मेट ने सभासद पर लगाया मारपीट का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के मोहल्ला तीर्थ वार्ड नंबर छह में जल निगम की तरफ से पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क को लेकर विवाद हो गया। मेट ने सभासद पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट होती दिख रही है।
भूतनाथ मंदिर के पास निवासी अखिलेश तिवारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि अमृत 2.0 योजना के तहत नीलकंठ मैदान के सामने कार्य के दौरान कुछ लोग बाधा डाल रहे थे। मना करने पर गाली-गलौज की गई। बाद में जल निगम के जेई निशांत कनौजिया के साथ समझाने पहुंचे तो आरोपियों ने मारपीट कर गला दबाने का प्रयास किया। पुलिस ने हर्ष अवस्थी, गुलजार अहमद, राहुल भदौरिया, सौरभ दीक्षित, अजीत पांडे सहित कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उधर सभासद हर्ष अवस्थी ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि पाइपलाइन के नाम पर पूरे वार्ड की सड़कें खोद दी गई हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। जनहित में विरोध किया गया, लेकिन उल्टा मुकदमा दर्ज करा दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया कि सड़क खोदने को लेकर जल निगम के ठेकेदार के मेट और सभासद के बीच विवाद हुआ था। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
Trending Videos