{"_id":"69c423a4f0e7e1149200afeb","slug":"due-to-the-impact-of-the-iran-war-buying-acs-coolers-and-refrigerators-will-be-a-hassle-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-171259-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ईरान युद्ध के असर से एसी, कूलर और फ्रिज खरीदने में छूटेंगे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ईरान युद्ध के असर से एसी, कूलर और फ्रिज खरीदने में छूटेंगे पसीने
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
बाजार में शोरूम पर रखे कूलर, फ्रिज आदि। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ईरान-इस्राइल युद्ध के असर से एसी, कूलर और फ्रिज खरीदने में उपभोक्ताओं के पसीने छूट सकते हैं। कारोबारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।
टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी, कूलर और पंखे की कीमतों में करीब एक हजार से तीन हजार रुपये तक की बढ़ोतरी संभावना है। इसका मुख्य कारण आयात लागत में वृद्धि और सप्लाई चेन पर पड़ रहा असर है। बढ़ती गर्मी भी इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में कीमतों को प्रभावित कर रही है। अप्रैल से गर्मी के बढ़ने के साथ एसी, कूलर और पंखों की मांग तेजी से बढ़ती है, जिससे कंपनियां कीमतों में इजाफा कर सकती हैं।
रमन शेखर, युवराज, रियाज, हनीफ, युवराज तिवारी आदि व्यापारियों का कहना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय हालात जल्द सामान्य नहीं हुए, तो महंगाई का असर और ज्यादा गहराने की संभावना है। ऐसे में उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने के लिए अधिक खर्च करना पड़ सकता है।
-- -- -- -- -- --
ये हैं मौजूदा कीमत
एसी : 26,000 से 43,000 रुपये तक
फ्रिज : 12,500 से 28,000 रुपये तक
पंखा : 1,250 से 9,000 रुपये तक
रिमोट पंखा : 2,900 से 8,500 रुपये तक
वाटर डिस्पेंसर: 8,500 से 10,500 रुपये तक
नोट : कीमतें बाजार के अनुसार कम-ज्यादा हो सकती हैं।
Trending Videos