{"_id":"69c966aa38b69fdc7d08a16a","slug":"forest-fire-raging-for-two-days-wildlife-in-danger-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-171531-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जंगल में दो दिन से धधक रही आग, वन्यजीवों पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जंगल में दो दिन से धधक रही आग, वन्यजीवों पर संकट
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
बेलरायां जंगल में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
बेलरायां। दुधवा नेशनल पार्क के शीतलापुर वन चौकी क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जंगल में आग धधक रही है। आग की चपेट में साखू, सागौन और यूकेलिप्टस के पेड़ आ गए हैं, जिससे वन्यजीवों में भगदड़ का माहौल बन गया है।
ग्रामीणों के मुताबिक, शनिवार सुबह आग तेजी से फैलती दिखी। इससे जंगल में विचरण कर रहे बाघ, तेंदुआ, भालू, जंगली सुअर, हिरन और चीतल जैसे वन्यजीव सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। जमीन पर रहने वाले कीड़े-मकोड़ों के लिए हालात और भी गंभीर हो गए हैं।
स्थानीय वन्यजीव प्रेमियों ने आग पर जल्द काबू पाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि हर साल फायर सीजन में वन विभाग की तरफ से अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की जाती है। बावजूद इसके आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आग बुझाने के लिए वनकर्मियों की टीमें मौके पर जुटी हैं और जल्द ही स्थिति पर काबू पा लिया जाएगा।
Trending Videos