सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Half-eaten body of missing child found in banana field

Lakhimpur Kheri News: केले के खेत में मिला लापता बालक का अधखाया शव

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 01 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Half-eaten body of missing child found in banana field
विज्ञापन
निघासन। ग्राम पचपेड़ी निवासी जय सिंह के केले के खेत में रविवार को एक बालक का अधखाया शव मिला। उसकी पहचान शुक्रवार से लापता दस वर्षीय गुलाम हुसैन उर्फ मुन्ना पुत्र मदारू के रूप में हुई है।
Trending Videos

गुलाम शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे घर से निकला था लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। परिजनों ने कोतवाली निघासन में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार सुबह खेतों की ओर गई महिलाओं ने शव पड़ा देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में जहां शव मिला, वहां से कुछ दूरी पर खून के धब्बे और शव को घसीटने के निशान पाए गए हैं। इससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।
मृतक के पिता मदारू ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। इतना पता है कि शुक्रवार को इकबाल नामक व्यक्ति ने उनके बेटे को बीड़ी पीते हुए देख लिया था और शिकायत करने की बात कही थी। इसी डर से बेटा घर नहीं लौटा।
कोतवाल दिनेश तिवारी ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed