फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   harassment by money lender auto driver consumes poison dies during treatment in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: सूदखोर की प्रताड़ना से तंग आकर ऑटो चालक ने खाया जहर, उपचार के दौरान मौत

Thu, 20 Aug 2026 01:49 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 20 Aug 2026 01:49 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में सूदखोर की प्रताड़ना से परेशान होकर एक ऑटो चालक ने जहर खाकर जान दे दी। उसके परिजनों का आरोप है कि मूलधन बकाया बताकर लगातार परेशान कर रहा था। उसने धमकी भी दी थी। 

विज्ञापन
harassment by money lender auto driver consumes poison dies during treatment in Lakhimpur kheri
संजय का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी के रामापुर निवासी ऑटो चालक संजय अवस्थी (46 वर्ष) ने सूदखोर की प्रताड़ना से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि रुपये को लेकर सूदखोर लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहा था।  

विज्ञापन


मृतक के पुत्र मोहित ने बताया कि उनके पिता ने दो साल पहले शहर के एक युवक से ब्याज पर एक लाख रुपये उधार लिए थे। इसके बदले धीरे-धीरे 2.40 लाख रुपये लौटा दिए, लेकिन आरोप है कि सूदखोर लगातार मूलधन बकाया होने की बात कहकर धमकाता रहा।
विज्ञापन


आरोपी ने दी थी धमकी 
मोहित के मुताबिक, 17 अगस्त को सूदखोर कुछ साथियों के साथ घर आया और रुपये मांगते हुए गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि रुपये न लौटाने पर गोली मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद से संजय काफी परेशान रहने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह संजय ऑटो लेकर घर से निकले थे। लौटने पर उनकी हालत खराब थी। परिजनों के पूछने पर उन्होंने सूदखोर से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई।  उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। 

 सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। अपने स्तर से दिखवा रहा हूं। अगर तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed