{"_id":"69d4038e29a645046400fbd5","slug":"officer-became-the-president-of-palia-bar-satish-became-the-general-secretary-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-172235-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अफसर बने पलिया बार के अध्यक्ष, सतीश महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अफसर बने पलिया बार के अध्यक्ष, सतीश महामंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
पलिया बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया बार एसोसिएशन के वर्ष 2026 के चुनाव में सोमवार को अध्यक्ष पद पर अफसर अली ने कड़े मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी जीवन प्रकाश मेनरो को महज दो वोटों से हराकर जीत दर्ज की। अफसर अली को 48 वोट मिले, जबकि जीवन प्रकाश को 46 और श्रीश द्विवेदी को 35 वोट प्राप्त हुए।
मंत्री पद पर सतीश कुमार सिंह ने 75 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी अरुण अवस्थी को 22 मतों से पराजित किया। अरुण अवस्थी को 53 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कमलेश कुमार 76 मत पाकर विजयी हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राजीव सिंह को 53 मत मिले।
संयुक्त मंत्री पद पर परविंदर भार्गव ने 56 मत पाकर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी शेखर नाग को 47 और शशिकांत सिंह को 23 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार राठौर 66 मत पाकर विजयी रहे, जबकि उपेंद्र राणा को 61 मत मिले। पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर बसंत कुमार प्रजापति ने 74 मत पाकर जीत हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी संजय कुमारी को 55 मत मिले।
गवर्निंग काउंसिल (कनिष्ठ) के दो पदों पर आमिर हुसैन (78 मत) और हेमंत कुमार मानक (74 मत) निर्वाचित हुए, जबकि दुर्गा प्रसाद तिवारी 54 मत पाकर पराजित हो गए।
बताया गया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एकल नामांकन के चलते धर्मराज शाक्य, अंकेक्षक पद पर उमेश कुमार और गवर्निंग काउंसिल (वरिष्ठ) के तीन पदों पर एहसान खान, कमाल इदरीसी व एमयू खान पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे।
सभी विजयी प्रत्याशियों को मुख्य चुनाव अधिकारी रविंद्र कुमार शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी इंतजार हुसैन खान, रामनरेश, भागीरथ शाक्य, दीपक कुमार पांडे, संजय राठौर और विकास गुप्ता ने प्रमाण पत्र प्रदान किए।
Trending Videos