सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police Arrest Two Accused of Making Illegal Weapons in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: नदी के किनारे छप्पर में बना रहे थे अवैध हथियार, दो आरोपी गिरफ्तार, नौ तमंचे बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 12 Apr 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
सार

लखीमपुर खीरी के खमरिया थाना क्षेत्र में एसओजी और सर्विलांस टीम ने दबिश देकर अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी अवैध शस्त्र बनाते पाए गए।  

Police Arrest Two Accused of Making Illegal Weapons in Lakhimpur Kheri
आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते एएसपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी में अवैध असलहों के कई मामले सामने आए तो पुलिस अलर्ट मोड पा आ गई। एसओजी और सर्विलांस टीम ने ताबडतोड़ दबिश देकर अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मौके से अवैध शस्त्र बनाने के कई उपकरण भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों का पुलिस ने चालान भेज दिया है।

Trending Videos


सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने अवैध असलहे बनाने की खबर मिलने के बाद टीमों को लगाया गया था। मुखबिरों से जानकारी मिली कि खमरिया के ग्राम लुधौनी से करीब एक किलोमीटर दूर नदी किनारे पड़े छप्पर में अवैध असलहा बनाए जा रहे हैं। इस पर एसओजी के साथ ही सर्विलांस और स्थानीय खमरिया पुलिस की टीमें सक्रिय हुईं। टीमों ने बताए गए स्थान पर दबिश दी तो वहां दो आरोपी असलहा बनाते हुए पाए गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जमील उर्फ भुर्जी निवासी ग्राम भदमरा रेउसा सीतापुर व रोज अली निवासी ग्राम गंगान थाना ईसानगर बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से बरामद हुए अवैध हथियार 
पुलिस ने मौके से चार देसी तमंचा 315 बोर, 12 बोर के पांच तमंचे, चार तमंचा बाड़ी, नौ लोहे की नाल 315 बोर, ट्रिगर नौ के अलावा शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। बताया कि पकड़े गए जमील पर थाना रेउसा में आर्म्स एक्ट के कुल आठ मुकदमें दर्ज हैं जबकि रोज अली पर आर्म्स एक्ट, दहेज एक्ट व गौवध अधिनियम के तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed