सब्सक्राइब करें

UP: थारू और बांग्लादेश से विस्थापित परिवारों को मिला जमीन का मालिकाना हक, तस्वीरों में सीएम योगी का खीरी दौरा

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 12 Apr 2026 11:24 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी के दौरे पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले को बड़ी सौगात दी। सीएम ने 1234 करोड़ रुपये की 527 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही थारू और बांग्लादेश से विस्थापित हिंदू परिवारों को भूमि अधिकार पत्र सौंपे। तस्वीरों में देखें सीएम योगी का दौरा... 

विज्ञापन
Tharu people and families displaced from Bangladesh receive land ownership rights in Lakhimpur kheri
सीएम योगी ने विस्थापित परिवार को सौंपा भूमि अधिकार पत्र। - फोटो : संवाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी जिले के पलियाकलां के चंदनचौकी और मोहम्मदी तहसील के मियांपुर में आयोजित कार्यक्रमों में विकास, अधिकार और पहचान से जुड़े कई अहम सौगात दी। उन्होंने थारू, पूर्वी उप्र के विस्थापित लोगों और बांग्लादेश से विस्थापित हिंदू परिवारों को जमीन का मालिकाना हक सौंपने के साथ ही मियांपुर गांव का नाम बदलकर रविंद्र नगर करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने दोनों कार्यक्रमों में कुल 1234 करोड़ रुपये की 527 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं, जो क्षेत्र के समग्र विकास को गति देंगी। 

Trending Videos
Tharu people and families displaced from Bangladesh receive land ownership rights in Lakhimpur kheri
सीएम योगी - फोटो : संवाद
चंदनचौकी में मुख्यमंत्री ने कहा कि संघर्ष करने वाले थारू समाज के जिन लोगों पर सपा सरकार के समय मुकदमे दर्ज हुए थे, उनकी सरकार उन मुकदमों को वापस लेगी। उन्होंने कहा कि अब थारू समाज पर कोई अत्याचार नहीं कर पाएगा क्योंकि डबल इंजन सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग को उसका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रजा सुखे सुखं राज्ञः, प्रजानां च हिते हितम्... श्लोक का उल्लेख करते हुए कहा कि सच्चा शासन वही है, जहां प्रजा सुखी हो और शासन की खुशी जनता के कल्याण में निहित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tharu people and families displaced from Bangladesh receive land ownership rights in Lakhimpur kheri
कार्यक्रम में लाभार्थी को भूमि अधिकार पत्र सौंपते सीएम योगी। - फोटो : संवाद
उन्होंने बताया कि पलिया तहसील के 34 गांवों के 4356 थारू परिवारों को 5338 हेक्टेयर भूमि के स्वामित्व संबंधी अधिकार पत्र दिए गए हैं। वर्ष 1976 से ये परिवार जमीन का उपयोग कर रहे थे। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के 2350 विस्थापित परिवारों को 4251 हेक्टेयर भूमि के स्वामित्व के अधिकार पत्र दिए गए। वे वर्ष 1955 से यहां रह रहे हैं। उन्होंने मंच पर पांच लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से अधिकार पत्र भी वितरित किए। 
Tharu people and families displaced from Bangladesh receive land ownership rights in Lakhimpur kheri
सीएम योगी के कार्यक्रम में क्षेत्रवासी - फोटो : संवाद
1031 परिवारों को दिए अधिकार पत्र 
मोहम्मदी तहसील के मियांपुर में मुख्यमंत्री ने पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) से विस्थापित होकर बसे 331 बंगाली हिंदू परिवारों को भी भूमि का मालिकाना हक प्रदान किया। बांग्लादेश से विस्थापित कुल 1031 परिवारों को अधिकार पत्र दिए गए हैं। सीएम योगी ने कहा कि आज उस ज़मीन का मालिकाना हक आपके पास है जिस पर आप दशकों पहले बसे थे। मैं पीएम मोदी की तरफ से आपके उस सपने को पूरा करने यहां आया हूं। यह पीएम का सबका साथ, सबका विकास का मंत्र है।
विज्ञापन
Tharu people and families displaced from Bangladesh receive land ownership rights in Lakhimpur kheri
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद
पापी पाकिस्तान और टूटेगा- सीएम योगी 
सीएम ने कहा कि 1947 में भारत का विभाजन जाति, क्षेत्र और भाषा के आधार पर समाज के बिखराव का परिणाम था। ऐतिहासिक त्रासदियों से सीख लेकर ही हम एक सशक्त भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार विस्थापितों को अधिकार देने का कार्य कर रही थी, तब कांग्रेस, सपा और टीएमसी जैसी ताकतें इस मानवीय न्याय के मार्ग में बाधाएं उत्पन्न कर रही थीं। पापी पाकिस्तान ने भारत को बंटवाया और फिर खुद भी बंट गया। वह और भी टुकड़ों में टूटने वाला है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed