{"_id":"69db8805e012049cf20b0ed4","slug":"gunny-bag-crisis-at-wheat-procurement-centers-sp-mp-questions-the-system-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: गेहूं खरीद केंद्रों पर बारदाना संकट, सपा सांसद ने व्यवस्था पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: गेहूं खरीद केंद्रों पर बारदाना संकट, सपा सांसद ने व्यवस्था पर उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 12 Apr 2026 05:24 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी के धौरहरा तहसील क्षेत्र के किसी भी क्रय केंद्र पर बारदाना उपलब्ध नहीं हो सका है। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि विपणन विभाग अब कोटेदारों से टाट के बोरे वापस मंगाकर किसी तरह खरीद प्रक्रिया शुरू कराने की कोशिश में जुटा है। बावजूद इसके अधिकांश केंद्रों पर खरीद कार्य ठप पड़ा हुआ है और किसान गेहूं लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं।
धौरहरा के सांसद आनंद भदौरिया ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की मंशा ही गेहूं खरीदने की नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों के हितों के बजाय पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है और किसानों की आय दोगुनी करने का वादा सिर्फ कागजों तक सीमित है। किसानों का कहना है कि समय पर खरीद न होने से उन्हें औने-पौने दामों पर गेहूं बेचने को मजबूर होना पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द बारदाना उपलब्ध कराकर खरीद शुरू कराने की मांग की है। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राजेश राम ने बताया कि बारदाना अभी धौरहरा के खरीद केंद्रों पर नहीं मिल पाया है, व्यापारियों और कोटेदारों से बोरे मंगाए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।