{"_id":"69dbcded087c587ba40e24b7","slug":"video-11-bigha-wheat-crop-caught-fire-in-lakhimpur-kheri-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: बिजली लाइन की स्पार्किंग से भड़की आग, 11 बीघा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: बिजली लाइन की स्पार्किंग से भड़की आग, 11 बीघा गेहूं की फसल राख
Mukesh Kumar
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:23 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी के गांव बगहा में रविवार शाम करीब छह बजे बिजली तार में स्पार्किंग होने से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई, जिससे तीन किसानों के करीब 11 बीघा गेहूं जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि शाम छह बजे जैसे ही बिजली आई थोड़ी देर बाद स्पार्किंग होने से डालचंद भार्गव के गेहूं के खेत में चिंगारी गिर पड़ी। जिससे खेत में आग लग गई। आग ने जब विकराल रूप ले लिया तब ग्रामीण को जानकारी हो पाई। जब तक ग्रामीण इकट्ठा होकर आग पर काबू पाते तब तक लगभग 11 बीघे गेहूं जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से डालचंद भार्गव के 6.5 बीघा गेहूं, कन्नौजी लाल वर्मा के चार बीघा और अशोक वर्मा के करीब आधा बीघा गेहूं जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन कटवाने के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर आदि चलाकर आग पर काबू पा लिया जिससे अन्य किसानों की फसल बच गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।