सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Self-financed school managers raised problems

Lakhimpur Kheri News: स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधकों ने उठाईं समस्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 13 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Self-financed school managers raised problems
स्ववित्त पोषित विद्यालय समिति की बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष अरविंद गुप्ता। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन की बैठक राजकिशोर राष्ट्रीय जूनियर हाईस्कूल हाथीपुर में आयोजित हुई। बैठक में जिले के कई विद्यालय प्रबंधकों ने हिस्सा लेकर निजी विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की।
Trending Videos



जिला महामंत्री रमेश पांडेय ने कहा कि आरटीई के तहत अपात्र और फर्जी छात्रों के प्रवेश पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे विद्यालयों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि प्राइवेट मान्यता प्राप्त विद्यालयों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि किसी अधिकारी द्वारा विद्यालयों को अनावश्यक परेशान किया गया तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी।

प्रबंधकों ने हाल ही में बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर आरटीई के बकाया शुल्क भुगतान की मांग भी उठाई। अधिकारियों ने जल्द भुगतान का आश्वासन दिया। बैठक में आरटीई लॉटरी कमेटी में एसोसिएशन के दो प्रतिनिधियों को शामिल करने और शुल्क प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने की मांग भी की गई।
बैठक में श्रवण सिंह कंबोज, सुधाकर सिंह यादव, जफर खान, आचार्य संजय मिश्र, नीरज सिंह, राजीव मिश्र, कमलेश वर्मा, पुष्पाल वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article