सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SP MP reached BJP's protest and supported women reservation

Lakhimpur Kheri News: भाजपा के धरने में पहुंचकर सपा सांसद ने किया महिला आरक्षण का समर्थन

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 12 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
SP MP reached BJP's protest and supported women reservation
प्रदर्शन के दौरान सांसद उत्कर्ष वर्मा के साथ सेल्फी लेती भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी। स्रोत
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से महिला आरक्षण को लेकर लगातार दूसरे दिन समाजवादी पार्टी के सांसद उत्कर्ष वर्मा के आवास के बाहर प्रदर्शन किया गया। इसी दौरान उत्कर्ष वर्मा स्वयं प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और महिला आरक्षण का समर्थन किया।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल वर्ष 2023 में पास हो चुका है, लेकिन अब तक उसे लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए और सरकार को इसे लागू करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहीं महिला कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सांसद ने महिला आरक्षण का विरोध किया है। इस दौरान सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार महिला आरक्षण के मुद्दे पर महिलाओं को गुमराह कर रही है और छल के साथ महिला बिल की आड़ में परिसीमन को आगे कर उसे पास कराना चाहती है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपनी सरकार से जिले की आठ सीटों में चार और प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग करें।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन होगा तो वह भी समर्थन में शामिल होंगे। इस दौरान जिला मंत्री रश्मि गुप्ता, संगीता पुरी, किरण अग्रवाल, अनीता निगम, उमा राज, माला शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमारी, ब्लाॅक प्रमुख दिव्या सिंह, मंजू लता, सीमा वर्मा, कीर्ति गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed