{"_id":"6a042d75ecde0dffa008701a","slug":"tiger-attacks-youth-cutting-grass-in-field-in-lakhimpur-kheri-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: खेत में घास काट रहे युवक पर बाघ ने किया हमला, जबड़े और हाथ से नोचा मांस, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: खेत में घास काट रहे युवक पर बाघ ने किया हमला, जबड़े और हाथ से नोचा मांस, हालत नाजुक
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 13 May 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
सार
लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन भीरा और मैलानी रेंज सीमा पर स्थिति उल्ल नदी किनारे बुधवार सुबह युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। उसने बाघ से भिड़ कर खुद को बचाया। हालांकि इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल में भर्ती घायल युवक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व के बफरजोन में बुधवार सुबह बाघ ने एक युवक पर हमला कर दिया। घटना उस समय हुई, जब गांव कुकरा निवासी 27 वर्षीय युवक सूरज उल्ल नदी के किनारे घास काट रहा था। बाघ ने हमला कर उसे दबोच लिया। युवक ने बाघ से भिड़ कर खुद को बचाया। हालांकि हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना दुधवा टाइगर रिजर्व के भीरा और मैलानी रेंज सीमा पर स्थित उल्ल नदी किनारे एक खेत में हुई। बाघ के हमले में सूरज के जबड़े और हाथ पर गहरे जख्म आए हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। घायल सूरज को तत्काल इलाज के लिए बांकेगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
क्षेत्र में दहशत
बाघ के इस अचानक हमले से कुकरा गांव और आसपास के इलाकों में ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है। लोग अब खेतों में जाने से कतरा रहे हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। वन विभाग की टीम ने घटना के बाद क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। टीम लगातार बाघ की गतिविधियों पर नजर रख रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Trending Videos