सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vishal and Ananya brought glory to the district in wrestling.

Lakhimpur Kheri News: विशाल और अनन्या ने कुश्ती में रोशन किया जिले का नाम

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 13 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Vishal and Ananya brought glory to the district in wrestling.
अनन्या - फोटो : 1
विज्ञापन
फरधान। गांव के अखाड़ों से निकलकर विशाल वर्मा और अनन्या ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने जिले का नाम रोशन किया है। इन दो पहलवानों की कहानी जिले के अन्य युवाओं के लिए बहुत प्रेरणादायक है। विशाल ने अभी बीते वर्ष 2025 में ऑल इंडिया इंटरनेशनल में चयन होने चंडीगढ़ में प्रतिभाग कर 21वां स्थान हासिल किया था।
Trending Videos

फरधान के दंगल में देश विदेश से आए पहलवानों में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले विशाल वर्मा और अनन्या ने खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। यह दोनों पहलवान जिले के ही रहने वाले है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के गांव किशनुवापुर निवासी विशाल वर्मा ने फरधान के दंगल में हरियाणा के राहुल को बराबर की टक्कर देकर एक बार फिर अपनी पहचान बनाई। विशाल वर्मा कक्षा छह से ही कुश्ती में रुचि रखते थे। कस्बा के किसान इंटर कॉलेज में कक्षा छह में प्रवेश लेने के साथ ही स्कूल और जिला स्तर की कुश्ती में प्रतिभाग करने लगे।
2023 में 12वीं में जिले के धर्मसभा इंटर काॅलेज में प्रवेश लेने के साथ मंडल स्तर की कुश्ती में दूसरा स्थान हासिल किया था। 2024 में प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर गांव का नाम रोशन किया। स्नातक में पहुंचते ही 2025 में राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में चयन हो गया। ऑल इंडिया इंटर नेशनल प्रतियोगिता में चंडीगढ़ जाकर प्रतियोगिता में 21वां स्थान पाकर अपने जिले और गांव का नाम रोशन किया।

वहीं दिल्ली, बनारस और गाजियाबाद से आने वाली महिला पहलवानों को जिले के गांव देउवापुर निवासी अनन्या ने अपने दांव पेंच से चित किया। इंटर में प्रवेश लेते ही अनन्या ने भी जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक अपनी पहचान बना ली है। 2025 में अनन्या का आल इंडिया यूनिवर्सिटी स्तर की प्रतियोगिता में चयन हुआ। जहां दूसरा स्थान पाकर अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया।
फरधान कस्बे में अनन्या ने कुश्ती प्रतियोगिता में गाजियाबाद की महिला पहलवान बंटी को बराबरी की टक्कर देकर दूसरा स्थान हासिल किया।

अनन्या

अनन्या- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed