{"_id":"6a03708fe144a0462d0a0f17","slug":"trees-fell-on-the-dudhwa-gauriphanta-road-blocking-the-road-for-several-hours-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-174942-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुधवा गौरीफंटा मार्ग पर गिरे पेड़, कई घंटे मार्ग रहा अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुधवा गौरीफंटा मार्ग पर गिरे पेड़, कई घंटे मार्ग रहा अवरुद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 12 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर गिरे पेड़। : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौरीफंटा। आंधी के चलते दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर मंगलवार सुबह कई पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध रहा। गौरीफंटा और पलिया आने-जाने वाले वाहनों को वाया चंदनचौकी होकर आना-जाना पड़ा। कुछ घंटे बाद दुधवा पार्क कर्मियों द्वारा पेड़ काट कर मार्ग से हटाने के बाद रास्ता सुचारु हो सका। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार सुबह दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर दुधवा बैरियर से करीब तीन किलोमीटर आगे करीब तीन पेड़ गिर गए। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया और कुछ नेपाल जाने वाले माल वाहक वाहन भी वहीं फंसे खड़े रहे, जिसकी सूचना दुधवा पार्क कर्मियों को दी गई। बैरियर पर मौजूद पार्क कर्मियों ने उधर से जाने वाले वाहनों को मार्ग बंद होने की जानकारी देना शुरू कर दिया।
इससे गौरीफंटा और पलिया आने जाने वाले वाहनों को वाया चन्दनचौकी होकर घूम कर आना जाना पड़ा, जिससे उनको लंबा सफर तय करने से खासी दिक्कत हुई। साथ ही कुछ घंटे बाद वन कर्मियों ने पहुंच पेड़ों को काटकर मार्ग से हटाया और रास्ता साफ किया। इसके बाद से मार्ग सुचारु हो सका और लोगों ने राहत की सांस ली।
Trending Videos