{"_id":"69d403a585f1eeb0d60b3c6e","slug":"several-judicial-officers-including-two-adjs-were-transferred-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-172247-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दो एडीजे सहित कई न्यायिक अधिकारी इधर से उधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दो एडीजे सहित कई न्यायिक अधिकारी इधर से उधर
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। हाईकोर्ट ने अदालती व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए जिले के दो एडीजे और दर्जन भर न्यायिक अधिकारियों को दूसरे जनपदों में नई जिम्मेदारियां दी है, जिसमें चर्चित तिकुनिया हिंसा कांड मामले की सुनवाई कर रहे एडीजे देवेन्द्र नाथ सिंह को देवबंद सहारनपुर स्थानांतरित किया है तो मोहम्मदी की आउटलाइन कोर्ट में तैनात एडीजे अनिल कुमार राना को गोरखपुर में अपर जिला जज की जिम्मेदारी सौपी गई है। प्रयागराज में तैनात दिनेश कुमार गौतम को एडीजे मोहम्मदी बनाया गया है।
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह श्योरन ने तबादला सूची जारी करते हुए जिले के नौ अधिकारियों को दूसरे स्थान पर नई जिम्मेदारी सौंपी है, जिसमें जिले के एडीजे देवेंद्रनाथ सिंह को देवबंद सहारनपुर और अनिल सिंह राना को गोरखपुर तो इलाहाबाद में तैनात रहे एडीजे दिनेश गौतम को मोहम्मदी में एडीजे बनाया गया है, वहीं एसीजेएम रवि पांडेय को सहारनपुर तो नीरज गोंड को मोहम्मदी से गाजीपुर, जेएम दीवाशू सैनी को निघासन से गाजियाबाद, अरुण सिंह राठौर को गोला की आउटलाइन कोर्ट से नजीमाबाद बिजनौर, सिविल जज जूनियर डिवीजन रजत यादव, व प्रीति यादव को मऊ जनपद में भेजा गया है।
मोहम्मदी मे तैनात अक्षिता को रामपुर जिले में नई तैनाती मिली है, वहीं दूसरे जनपदों से जिले में आए अफसरों में बिजनौर से दीक्षा यादव को लखीमपुर खीरी, तो रामपुर अंबरीश त्रिपाठी और उनकी पत्नी प्रज्ञा परासर को लखीमपुर में और कन्नौज में तैनात श्रद्धा भारतीय को मोहम्मदी, बलिया जिले में तैनात रहे पुष्पेंद्र कुमार सिंह को निघासन कोर्ट में जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बदायू से पिंकी वर्मा को मोहम्मदी जेएम अदालत में भेजा गया है, जबकि करहल मैनपुरी में तैनात राजीव कुमार पाल को पलिया सिविल जज की अदालत और मिर्जापुर से प्रियंम्बदा लाल को गोला ग्राम न्यायालय में न्यायाधिकारी बनाया गया है। संवाद
Trending Videos