{"_id":"6a569455e6ee28a8930a7afc","slug":"strict-action-will-be-taken-against-those-found-guilty-of-stealing-offerings-at-the-ram-temple-pankaj-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-179877-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : पंकज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : पंकज
Wed, 15 Jul 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी (बाएं)।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मामले की जांच जारी है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस घटना का भाजपा पर कोई राजनीतिक असर नहीं पड़ेगा और जनता एक बार फिर पार्टी को बहुमत देकर सरकार बनाएगी।जिले के दौरे पर पहुंचे पंकज चौधरी ने शारदानगर बैराज पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद एलआरपी चौराहे पर सदर विधायक योगेश वर्मा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। सैधरी कोल्ड स्टोरेज के निकट भी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।
शहर के मिदनिया चौराहे स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता के बाद उन्होंने भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भाग लिया। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने तथा जिले से जुड़े संगठनात्मक और राजनीतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। निघासन विधानसभा क्षेत्र के झिन्नापुरवा गांव में आयोजित ''गांव की बतकही'' कार्यक्रम में भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन और जिले में हृदय रोग विशेषज्ञ की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि दोनों मुद्दे महत्वपूर्ण हैं और इन्हें मुख्यमंत्री व संबंधित स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
महेवागंज स्थित नवभारत इंटरनेशनल स्कूल में उन्होंने प्रांत सह कार्यवाहक एवं विद्यालय के प्रबंधक एसएस कंबोज के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने स्कूली बच्चों और उपस्थित लोगों को ''एक पौधा मां के नाम'' लगाने, ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उन्होंने संघ के पदाधिकारियों के साथ करीब 10 मिनट बैठक की तथा विधायकों से भी मुलाकात की। संघ पदाधिकारी स्वर्ण सिंह कंबोज के साथ नीम का पौधा रोपा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, विधायक मंजू त्यागी, अमन गिरि, शशांक वर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, विधायक विनोद शंकर अवस्थी सहित जिले के सभी विधायक, पदाधिकारी और संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-- -- -- -- --
वाल्मीकि समाज ने सौंपा मांगपत्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के दौरे पर वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न मांगों का ज्ञापन दिया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महादलित परिसंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चंदन लाल वाल्मीकि ने किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष को महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा, श्रीराम का पटका और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। ज्ञापन में 20 वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मचारियों को नियमित कर सातवां वेतनमान लागू करने, आउटसोर्स कर्मचारियों को निर्धारित वेतन व सुविधाएं देने, मृत कर्मचारियों के आश्रितों को रोजगार, सीवर हादसों पर प्रभावी रोक तथा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की बंद योजनाओं को दोबारा शुरू करने की मांग की गई।
-- -- -- -- -- -- -
स्वागत में दिखा दावेदारों का दमखम
धौरहरा विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान संभावित टिकट दावेदारों ने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। विधायक विनोद शंकर अवस्थी, भाजपा नेता राजीव अवस्थी, संजीव अवस्थी, अनुपम अवस्थी और जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विनीत मनार मौजूद रहे।