फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sweat on the field, dream of Team India in the eyes

Lakhimpur Kheri News: मैदान में पसीना, आंखों में टीम इंडिया का सपना

Wed, 15 Jul 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 15 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Sweat on the field, dream of Team India in the eyes
हर्षदीप सिंह
लखीमपुर खीरी। फीफा फुटबॉल विश्व कप का रोमांच दुनिया भर में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को रोमांचित कर रहा है। इसका असर जिले में भी साफ दिखाई दे रहा है। लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा खिलाड़ी आंखों में टीम इंडिया की जर्सी पहनने का सपना लेकर रोज पसीना बहा रहे हैं। नियमित अभ्यास और आधुनिक प्रशिक्षण से जिले की फुटबॉल प्रतिभाएं लगातार निखर रही हैं।
विज्ञापन

फुटबॉल कोच ओपी पासवान की देखरेख में खिलाड़ियों को खेल की तकनीकी बारीकियों के साथ फिटनेस पर भी विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को बॉल कंट्रोल, पासिंग, ड्रिब्लिंग, शूटिंग, डिफेंस और टीम समन्वय की तकनीकों का अभ्यास कराया जाता है।
विज्ञापन

---------------

रोजाना अभ्यास से हमारे खेल में काफी सुधार आया है। कोच हमें फिटनेस और तकनीक, दोनों पर मेहनत कराते हैं। मेरा सपना राज्य टीम में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हर्षदीप सिंह, खिलाड़ी
---------------

फुटबॉल के बड़े मुकाबले देखकर इस खेल के प्रति मेरा लगाव और बढ़ा है। स्टेडियम में नियमित अभ्यास से आत्मविश्वास बढ़ रहा है। हम प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं।
-जफर बिलाल, खिलाड़ी
--------

यहां रोज नए-नए अभ्यास कराए जाते हैं, जिससे खेल की समझ बेहतर हो रही है। हमारी कोशिश है कि भविष्य में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर लखीमपुर का नाम रोशन करें।

- रितुराज, खिलाड़ी
---------------

लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि उन्हें खेल की बुनियादी तकनीकों के साथ आधुनिक फुटबॉल की रणनीतियां भी सिखाई जाएं। फुटबॉल के बढ़ते आकर्षण से बच्चों में उत्साह बढ़ा है और कई नए खिलाड़ी भी प्रशिक्षण के लिए आ रहे हैं।
- ओपी पासवान, फुटबॉल कोच, लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम

हर्षदीप सिंह

हर्षदीप सिंह

हर्षदीप सिंह

हर्षदीप सिंह

हर्षदीप सिंह

हर्षदीप सिंह

हर्षदीप सिंह

हर्षदीप सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed