फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The roads gave way in the first monsoon rain.

Lakhimpur Kheri News: मानसून की पहली बारिश में ही जवाब दे गए रास्ते

Wed, 15 Jul 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
The roads gave way in the first monsoon rain.
ग्राम देवरी में बीचो-बीच सड़क पर भरा गंदा पानी छाया। संवाद
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां। बरसात शुरू होते ही जिले के दो प्रमुख मार्गों पर जलभराव से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पलियाकलां क्षेत्र में मझौरा-इमलिया फार्म मार्ग पर पानी भरने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो रहा है, जबकि देवरी गांव में टेढ़ेनाथ जाने वाले मार्ग पर गंदा पानी भरने से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

शारदा पुल के आगे मझौरा से इमलिया फार्म को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर बरसात का पानी भर गया है। यह मार्ग इमलिया फार्म, जगन्नाथ टांडा, जंगल नंबर सात, जमुना सपू टांडा, कुंवरपुर, बजेडा, धूसर और सूरजपुर समेत दर्जनों गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी हल्की बारिश में ही यह स्थिति है। यदि बाढ़ आई तो मार्ग पूरी तरह बंद हो जाएगा। ऐसे में लोगों को मनमीत नगर स्कूल और बरम बाबा मार्ग से होकर करीब 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

उधर, सावन से पहले देवरी गांव में टेढ़ेनाथ शिव मंदिर जाने वाला मार्ग भी बदहाल है। श्यामलाल के मकान के पास सड़क पर गंदा पानी भरा है। चुरईपुरवा, जानुकीनगर ग्रंट, ढाका, रावन खुर्द और शिवपुरी समेत आसपास के गांवों के श्रद्धालु इसी रास्ते से मंदिर जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र पंचायत ने नालियां तो बनवा दीं, लेकिन सड़क अब भी गड्ढायुक्त है। बरसात में सड़क तालाब जैसी हो जाती है और नाली का पानी भी सड़क पर बहता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दोनों मार्गों की मरम्मत कर जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।

ग्राम देवरी में बीचो-बीच सड़क पर भरा गंदा पानी छाया। संवाद

ग्राम देवरी में बीचो-बीच सड़क पर भरा गंदा पानी छाया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed