सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The new executive committee of the Civil Bar Association took oath

Lakhimpur Kheri News: सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 08 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
The new executive committee of the Civil Bar Association took oath
नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाते सिविल जज प्रदीप कुशवाहा।संवाद
विज्ञापन
निघासन। सिविल बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को सिविल कोर्ट परिसर में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सिविल जज प्रदीप कुशवाहा ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
Trending Videos

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सिविल जज निघासन दिव्यांशु सैनी, एसडीएम राजीव निगम और प्रभारी तहसीलदार दिव्यांशु शाही मौजूद रहे। नव निर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष विमल कुमार गुप्ता, महामंत्री उपेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष राकेश कुमार वैश्य, कनिष्ठ उपाध्यक्ष नईम खान, कोषाध्यक्ष लालता प्रसाद मिश्र, संयुक्त मंत्री शमशाद अहमद, गौरव जायसवाल व सत्येंद्र पांडे, गवर्निंग काउंसिल सदस्य प्रेम कन्हैया व हेमंत शुक्ला, कार्यालय प्रभारी दीपक कुमार गिरि और मीडिया प्रभारी अख्तर अली शामिल हैं। इस अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी में आमंत्रित कवियों आलोक गंजरहा, प्रियांशी बरनवाल, संदीप कटियार, अवधेश विश्वकर्मा और राहुल लाडला ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य व पूर्व अध्यक्ष अजय शुक्ला, ध्रुवकुमार सिंह, सुबोध पांडे, सर्वेश गुप्ता, चंद्रकेश, मो. लतीफ खान, उमाकांत जायसवाल, सर्वेश मिश्र, मो. इजहार और हरिनंदनलाल सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता रवि गुप्ता ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed