{"_id":"69d55001a5eb3248890859b4","slug":"theft-by-breaking-the-lock-of-a-closed-railway-house-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-172255-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बंद रेलवे आवास का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बंद रेलवे आवास का ताला तोड़कर चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। रेलवे गार्ड कॉलोनी के क्वार्टर संख्या टी/193 बी निवासी परसराम के बंद पड़े आवास को चोरों ने निशाना बना लिया। घर का ताला तोड़कर चोर गैस सिलिंडर और नकदी समेत सामान चोरी कर ले गए।
परसराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 29 मार्च को क्वार्टर में ताला डालकर गांव चले गए थे। छह अप्रैल को लौटने पर मुख्य गेट का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से छोटा गैस सिलिंडर और एक अटैची ले गए, जिसमें करीब पांच हजार रुपये नकद और कपड़े रखे थे।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गार्ड कॉलोनी मुख्य बाजार मार्ग के पास स्थित है। ऐसे में आबादी वाले क्षेत्र में चोरी की घटना से पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। संवाद
Trending Videos