सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The tiger is dodging, even the drone cameras fail

Lakhimpur Kheri News: चकमा दे रहा बाघ, ड्रोन कैमरे भी नाकाम

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 07 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The tiger is dodging, even the drone cameras fail
विज्ञापन
पलियाकलां। त्रिकोलिया मोड़ के पास कई दिनों से दहशत का पर्याय बना बाघ अब भी वन विभाग की पकड़ से बाहर है। लगातार चकमा दे रहा बाघ इब्राहिमपुरी और गदनिया गांव के बीच घनी झाड़ियों में डेरा डाले हुए है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
Trending Videos

सोमवार को वन विभाग ने बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया, लेकिन घनी झाड़ियों के कारण सफलता नहीं मिल सकी। वनरक्षक रमाकांत मिश्र ने बताया कि झाड़ियां इतनी सघन हैं कि कैमरे की नजर बाघ तक नहीं पहुंच पा रही है। अब वन विभाग ने रणनीति बदलते हुए रात में विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। ड्रोन के जरिये थर्मल लोकेशन और मूवमेंट ट्रैक करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाघ की मौजूदगी से इब्राहिमपुरी और गदनिया गांव के ग्रामीण दहशत में हैं। वन विभाग ने मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ग्रामीणों को अकेले खेतों में न जाने और रात के समय विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed