सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger roaming around cages, villagers scared

Lakhimpur Kheri News: पिंजरों के आसपास घूम रहा बाघ, ग्रामीणों में डर

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 12 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Tiger roaming around cages, villagers scared
पिंजरे में कैद हुआ खूंखार तेंदुआ। वन विभाग
विज्ञापन
ममरी (खीरी)। वन रेंज मोहम्मदी के गांव मियांपुर के पास दहशत फैलाने वाला तेंदुआ पकड़ गया है। अब वन विभाग की टीमें हैदराबाद क्षेत्र के नंदलालपुर गांव के आसपास सक्रिय बाघ की गतिविधियों पर फोकस कर रही हैं।
Trending Videos

वनकर्मियों के अनुसार बाघ काफी चालाक है। पिंजरों के आसपास उसके पैरों के निशान तो मिल रहे हैं, लेकिन वह अंदर नहीं घुस रहा है। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। 16 मार्च को ग्राम नंदलालपुर निवासी 23 वर्षीय मनोज कुमार पर गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने हमला कर दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के अगले दिन 17 मार्च को परिजनों और ग्रामीणों ने विधायक अमन गिरि और वन अधिकारियों से बाघ को जल्द पकड़ने की मांग की थी। इसके बाद वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए इलाके में आठ ट्रैप कैमरे और दो पिंजरे लगाए।
निगरानी के लिए तीन टीमें गठित की गईं, जो लगातार बारी-बारी से गश्त कर रही हैं। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद नंदलालपुर और आसपास के गांवों में सर्च अभियान और सघन कर दिया गया है।
रेंजर निर्भय प्रताप शाही ने बताया कि बाघ को पकड़ने के प्रयास लगातार जारी हैं और जल्द ही उसे काबू में कर लिया जाएगा। संवाद
--------
दहशत फैलाने वाला तेंदुआ इटावा सफारी पार्क भेजा गया
ममरी (खीरी)। वन रेंज मोहम्मदी क्षेत्र के मियांपुर के पास पकड़े गए तेंदुए को रविवार सुबह पशु चिकित्सक डॉ. दीपक वर्मा और वन क्षेत्राधिकारी निर्भय प्रताप शाही की निगरानी में इटावा लायन सफारी पार्क भेज दिया गया।
फॉरेस्टर रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि कई दिनों से क्षेत्र में दहशत फैला रहा तेंदुआ बृहस्पतिवार सुबह मियांपुर-लखीराजपुर गांव के पास पकड़ा गया था। उसे सुरक्षा कारणों से चैतीपुर जंगल में बनाए गए सुरक्षित स्थान पर रखा गया था।
तीन दिन तक निगरानी में रखने के बाद डीएफओ तापस मिहिर के निर्देश पर रविवार सुबह तेंदुए को इटावा लायन सफारी पार्क के गूगल मैदान ले जाया गया। वहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे पिंजरे से मुक्त कर दिया गया।
डॉ. दीपक वर्मा और रेंजर निर्भय प्रताप शाही के अनुसार परीक्षण में तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। पिंजरे से बाहर निकलते ही वह तेजी से जंगल की ओर भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed