{"_id":"25-34623","slug":"Lalitpur-34623-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के साथ ब्राह्मण समाज- गौढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के साथ ब्राह्मण समाज- गौढ़
Lalitpur
Updated Mon, 17 Jun 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पूरे प्रदेश का ब्राह्मण समाज समाजवादी पार्टी के साथ है। जिले में ब्राह्मणों के बीच मतभेद हो सकता है पर मनभेद नहीं। समाज के वरिष्ठ सदस्य ब्राह्मण महामंडल के विवाद को बैठकर सुलझा लेंगे। लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस में पत्रकारों से चरचा करते हुए यह बात सपा ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय सचिव दीपक गौढ़ ने कही।
उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा होगा। क्योंकि समाज के लोग राज्य सरकार की नीतियों से संतुष्ट हैं। उनको पार्टी के अंदर विशेष सम्मान दिया जा रहा है। जबकि, बसपा सरकार में ऐसा कुछ भी नहीं था। ब्राह्मणों का वोट लेने के बाद बसपा राज्यसभा सांसद सतीश मिश्र ने उनका हालचाल नहीं पूछा। ललितपुर में चल रहे ब्राह्मण महामंडल के विवाद पर भी गौढ़ ने अपने विचार रखे, उन्होंने कहा कि इस मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ लोग एक साथ बैठकर मतभेद दूर कर लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ सभाएं की जाएंगी और समाजवादी पार्टी की विशेषताओं से उनको अवगत कराया जाएगा।
Trending Videos