सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A bag containing Rs 2.40 lakh was stolen from a bank.

Lalitpur News: बैंक से 2.40 लाख से भरा बैग चोरी

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
A bag containing Rs 2.40 lakh was stolen from a bank.
विज्ञापन
- सीसीटीवी कैमरे में एक बच्चा बैग चोरी कर ले जाते हुआ कैद, पुलिस जांच में जुटी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

महरौनी/सिलावन। कस्बा महरौनी में स्थित एक बैंक के अंदर से सोमवार को एक व्यक्ति का करीब 2.40 लाख रुपये से भरा बैग चोरी होने से हड़कंप मच गया। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो एक बच्चा बैग चोरी कर बैंक से बाहर जाता कैद हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
ग्राम डोगराकलां निवासी बृजेश ने बताया कि सोमवार को वह 2.40 लाख रुपये जमा कराने के लिए कस्बा स्थित एक बैंक की शाखा में पहुंचे थे। बैंक में प्रवेश करने के बाद उसने रुपयों से भरा बैग बैंक प्रबंधक की मेज पर कंप्यूटर स्क्रीन के पीछे रख दिया और पास ही बैठे अधिकारी से बातचीत करने लगे। इसी दौरान बैंक परिसर में मौजूद एक किशोर जोकि सुरक्षा गार्ड की खाली कुर्सी पर बैठा लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रहा था उसने मौका पाकर बैग उठाया और चुपचाप बैंक से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद जब उसने बैग को देखा तो वह गायब था। इससे उसके होश उड़ गए थे। घटना दोपहर करीब 1:45 बजे की है। रुपयों से भरा बैग चोरी होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा तो उसमें एक किशोर बैंक के अंदर एक कुर्सी पर बैठा दिखा रहा है। इस बीच जैसे ही ब्रजेश बैग के पास से हटता है, कुर्सी पर बैठा किशोर तत्काल बैग को उठाता है और वहां से भाग जाता है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। वहीं, दिनदहाड़े बैंक परिसर में हुई इस घटना से बैंक सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालाते हुए आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed