{"_id":"6a7b83af2ea9eac64c0dbdf6","slug":"a-woman-was-bitten-by-a-snake-while-working-in-the-courtyard-of-her-house-lalitpur-news-c-131-1-ltp1027-161119-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: घर के आंगन में काम करते समय महिला को सांप ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: घर के आंगन में काम करते समय महिला को सांप ने डसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा-रनगांव। ग्राम बहादुरपुर में सोमवार को देर शाम घर के आंगन में झाड़ू-पोछा लगा रही महिला को सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
मड़ावरा तहसील अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर में 18 वर्षीय वंदना पत्नी अर्पित सोमवार शाम अपने घर के आंगन में झाड़ू-पोछा लगा रही थी तभी वहां छिपकर बैठा करीब डेढ़ फीट लंबा सांप अचानक महिला के सामने आ गया इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती सांप ने उसके हाथ की उंगली में काट लिया। सांप के काटने के बाद महिला की चीख-पुकार सुन परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल निजी वाहन से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने महिला का उपचार शुरू कर दिया।