{"_id":"6a7b83e8ecc9992915019d1c","slug":"elderly-mans-body-found-hanging-from-a-tree-his-hut-had-been-fraudulently-registered-in-anothers-name-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-161149-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पेड़ पर फंदे पर लटका मिला वृद्ध का शव, झोपड़ी की धोखे से करा ली थी रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पेड़ पर फंदे पर लटका मिला वृद्ध का शव, झोपड़ी की धोखे से करा ली थी रजिस्ट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बानपुर के ग्राम डंगराना का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना बानपुर के ग्राम डंगराना में रविवार को एक वृद्ध का शव घर से कुछ दूर पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। जानकारी मिलने पर बानपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम डंगराना निवासी शिवचरण विश्वकर्मा (75) पुत्र फुंदे अपने बेटों से अलग गांव में मुख्य बस स्टैंड पर सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहता था। शनिवार की रात में वह खाना खाने के बाद सोने चला गया। इसके बाद सुबह जब उसकी पत्नी बती उठी तो शिवचरण अपने घर में नहीं था। इस पर उसने बाहर जाकर देखा तो उसके पति का शव घर से कुछ दूर बरगद के पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे पर लटक रहा था। यह देख वह चीखने-चिल्लाने लगी। जिस पर आसपास के लोग और गांव में दूर रह रहे उसके बेटे व परिजन भी पहुंच गए। जानकारी मिलने पर थाना बानपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो बेटे हैं और दोनों गांव में अलग रहते हैं। मृतक के बेटै मानसिंह ने बताया कि दूसरे गांव के एक व्यक्ति ने उसके पिता की झोपड़ी की धोखे से रजिस्ट्री करा ली थी, जिस पर उसकी अपनी पत्नी से आए दिन कहासुनी होती थी। संभावना जताई गई कि इसी के चलते शिवचरण ने पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी।