फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Food in residential schools will be inspected every fortnight.

Lalitpur News: आवासीय विद्यालयों में हर पंद्रह दिनों में होगी खाने की जांच

Wed, 12 Aug 2026 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Food in residential schools will be inspected every fortnight.
अटल आवासीय विद्यालय में 53 बच्चों के बीमार होने के बाद प्रशासन ने लिया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। धौर्रा में अटल आवासीय विद्यालय में खाना खाने के बाद 53 बच्चों के बीमार होने के बाद अब खाद्य विभाग द्वारा जिले के सभी आवासीय विद्यालयों में हर पंद्रह दिनों में खाने की जांच करने का निर्णय लिया गया है। वहीं खाद्य विभाग ने जीरोन व धौर्रा में दो विद्यालयों में मिड डे मील के खाने की जांच कर दाल के नमूने लिए।
धौर्रा में अटल आवासीय विद्यालय में बीते माह 16 जुलाई को दोपहर के भोजन में कढ़ी, चावल, सब्जी और रोटी खाने के बाद कई विद्यार्थियों को चक्कर आना, पेट और गले में दर्द, उल्टी, दस्त और अत्यधिक नींद आने जैसी शिकायतें हुई थीं। हालत बिगड़ने पर मेडिकल टीमों ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों की जांच की थी और 53 विद्यार्थियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विद्यालय पहुंचकर कढ़ी, चावल, रोटी, बेसन, दही, रिफाइंड सोयाबीन तेल और पानी समेत कुल आठ नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे थे। जांच रिपोर्ट में रिफाइंड सोयाबीन तेल के दो नमूने, दही के दो नमूने और बेसन के नमूने को फेल पाया गया। इसके बाद अब जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम हर पंद्रह दिनों में जिले में स्थित सभी आवासीय विद्यालयों जवाहर नवोदय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, समाज कल्याण विभाग के आवासीय विद्यालयों में हर पंद्रह दिनों में खाने की गुणवत्ता की जांच करेगी। वहीं संदिग्ध दिखने पर नमूने जांच को भेजे जाएंगे। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बीते माह 21 जुलाई को उच्च प्राथमिक विद्यालय धौर्रा में और 30 जुलाई को पीएमश्री विद्यालय जीरोन में मिड डे मील में बनी अरहर की पकी दाल का नमूना लेकर प्रयोगशाला में जांच को भेजा गया था। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 30 जुलाई को जाखलौन क्षेत्र के ग्राम ऐरा में सखी बाई की राशन की दुकाान से चावल का नमूना जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

-----
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में प्रत्येक आवासीय विद्यालयों में बनाए जाने वाले खाने की हर पंद्रह दिनों में जांच की जा रही है। अभी धौर्रा और जीरोन के एक-एक विद्यालय से अरहर की पकी दाल के नमूने लिए गए हैं, जो जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।-विनोद कुमार शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed