{"_id":"6a7b836d6128b5c23601c372","slug":"thousands-of-liters-of-water-are-being-wasted-due-to-a-leakage-in-the-new-pipeline-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-161124-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नई पाइप लाइन में लीकेज होने से बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नई पाइप लाइन में लीकेज होने से बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर की गांधी नगर नई बस्ती में पेयजल व्यवस्था की स्थिति को लेकर जल निगम की कार्यप्रणाली एक बार फिर से सवालों के घेरे में है। कबीर मंदिर वाली गली में बिछाई गई नई पेयजल पाइप लाइन में पिछले चार दिनों से लीकेज होने के कारण हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है।
मोहल्लेवासियों के मुताबिक नई पाइप लाइन में महज 15 दिनों के भीतर दूसरी बार लीकेज हुआ है। पहली भी लीकेज होने के बाद इसकी मरम्मत कराई गई थी, लेकिन कुछ ही दिनों में दोबारा पाइप लाइन ने जवाब दे दिया। इससे पाइप लाइन की गुणवत्ता और उसे बिछाने के दौरान बरती गई सावधानियों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं मोहल्लेवासियों का कहना है कि कई बार शिकायतें कीं, किंतु समस्या का निराकरण नहीं हो सका। जिसके चलते प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। जल निगम के अवर अभियंता वेद प्रकाश ने बताया कि जानकारी मिली है, टीम लगाकर लीकेज को सही कराया जा रहा है।