सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Advocate Plays a Crucial Role in Securing Justice for the Victim: SDM

पीड़ित को न्याय दिलाने में अधिवक्ता की अहम भूमिका : एसडीएम

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Advocate Plays a Crucial Role in Securing Justice for the Victim: SDM
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मड़ावरा । तहसील सभागार में बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को एसडीएम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कपिल देव दुबे ने वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
उपजिलाधिकारी शैलेंद्र चौधरी ने अध्यक्ष कपिल देव दुबे, महामंत्री जगभान सिंह, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, सचिव जगभान सिंह, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र पाल, प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी नूर निजाम खान, संगठन सचिव चिंतामन वर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य नितेंद्र सिंह, महेश परिहार, रमेशचंद्र कुशवाहा, सुनील रजक और नरेंद्र कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम ने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की मुख्य भूमिका होती है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से वरिष्ठ अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन में कार्य करने का आह्वान किया और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। तहसीलदार मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि सभी का प्रयास होना चाहिए कि पीड़ित पक्ष को न्याय मिले।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता इरशाद अली ने अपनी गजल ‘तुम्हारा राज तुमसे ही न कह पाए तो क्या होगा’ प्रस्तुत कर उपस्थित अधिवक्ताओं को भावविभोर कर दिया। बार एसोसिएशन चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रजलाल साहू तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार रावत और अशोक निरंजन ने निर्वाचन कार्य में अधिवक्ताओं के सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार दुबे, बलराम शरण खरे, सालिकराम व्यास, दिनेश श्रीवास्तव, श्याम बिहारी तिवारी, नरेंद्र कुमार दुबे, भरत सिंह, पुष्पेंद्र सिंह तोमर सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता नूर निजाम खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed