सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Allegations of threats to inflict a beating and frame someone in a false case for refusing to pay illicit money.

Lalitpur News: अवैध रुपये न देने पर पीटने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Allegations of threats to inflict a beating and frame someone in a false case for refusing to pay illicit money.
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा के ग्राम बांसी निवासी आनंद प्रजापति ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमें, ब्लैकमेलिंग कर रुपया वसूलकर राजीनामा करने का आदी है। उक्त व्यक्ति उससे अकारण रंजिश रखे हुए है और उसे परेशान करके प्रताड़ित कर रहा है। झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर अवैध रुपयों की मांग कर रहा है। पीड़ित ने बताया कि 11 अप्रैल को विपक्षी की पुत्री घर से भागकर सागर पहुंच गई थी। इस पर उक्त विपक्षी ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद विपक्षी ने 14 अप्रैल की सुबह धोखे से उसे अपने घर बुलाया और अपने घर में उसे बंधक बनाकर अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसकी पिटाई की थी। जिसकी रिपोर्ट थाना जखौरा में विपक्षी और उसकी पत्नी के खिलाफ दर्ज हुई थी। 24 अप्रैल को वह जिला सहकारी बैंक बांसी के पास खड़ा हुआ था कि तभी विपक्षी अपने दो-तीन साथियों के साथ आया और मुकदमा में राजीनामा न करने पर उसके मुकदमें में एक लाख रुपया खर्च होने की बात कहते हुए रुपया मांगे। विरोध किया तो विपक्षी और उसके साथियों ने उसकी पिटाई की। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed