सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A young man present at home with children took his own life by hanging himself.

Lalitpur News: घर में बच्चों संग मौजूद युवक ने रस्सी के फंदे पर लटककर दी जान

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
A young man present at home with children took his own life by hanging himself.
विज्ञापन
भाई-भाभी और पत्नी शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे विदिशा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घर के अंदर गैलरी में रस्सी के फंदे पर मंगलवार की सुबह 36 वर्षीय राजेश उर्फ बंटी सेन लटकता हुआ मिला। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया।
मृतक के भाई कमलेश ने बताया कि वह अपनी पत्नी ममता और राजेश की पत्नी सविता के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के विदिशा गए थे। राजेश अपने और उसके बच्चों के साथ घर पर था। सोमवार की रात को राजेश और बच्चे सो गए थे। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे जब उसकी बड़ी पुत्री उठी और कमरे से बाहर निकली तो देखा कि चाचा राजेश गैलरी में रस्सी के फंदे पर लटक रहा था। यह देखकर वह शोर मचाने लगी तो अन्य परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। आनन फानन उसे फंदे से नीचे उतारा और मेडिकल काॅलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलने पर पत्नी, भाई और भाभी भी विदिशा से लौटकर मेडिकल कॉलेज पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। भाई कमलेश ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। मृतक दो भाईयों में छोटा था और उसके एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। वह टैक्सी चलाने का कार्य करता था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed