सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Body found hanging from a noose at maternal home on the eleventh day of marriage

Lalitpur: शादी के ग्यारहवें दिन मायके में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता शव, जांच में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
सार

शादी के एक हफ्ते बाद युवती अपने मायके आई थी। देर रात घर के पीछे स्थित बगीचे में बेल के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे पर लटकता हुआ उसका शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

Lalitpur: Body found hanging from a noose at maternal home on the eleventh day of marriage
फंदे से लटका मिला नव विवाहिता का शव।
विज्ञापन

विस्तार

शादी के ग्यारहवें दिन नवविवाहिता रानी (19) का शव मायके में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते इसे आत्महत्या बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos


पाली थाना क्षेत्र के ग्राम निवाई निवासी वृंदावन कुशवाहा ने बताया कि एक मई को उन्होंने अपनी पुत्री रानी की शादी थाना पाली के ग्राम दूधई निवासी युवक से की थी। शादी के एक हफ्ते बाद वह लोग रानी को उसकी ससुराल से मायके ले आए थे। सोमवार को वह एक रिश्तेदारी में गया था। जबकि घर पर रानी अपनी मां ऊषा के साथ थी और कमरे में सो रही थी। रात करीब 11 बजे जब मां ऊषा की नींद खुली तो रानी बिस्तर पर नहीं मिली। ऊषा बाहर निकली और रानी को देखा, लेकिन वह दिखाई नहीं दी। काफी आवाज भी लगाई, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। खोजबीन करते हुए ऊषा घर के पीछे स्थित बगीचे में गई तो यहां लगे बेल के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे पर रानी का शव लटकता दिखा। यह देखकर वह रोने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर थाना पाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ पाली अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed