सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth consumes toxic substance, critical

Lalitpur News: युवक ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, गंभीर

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Youth consumes toxic substance, critical
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


ललितपुर। विषाक्त का सेवन करने से हालत बिगड़ने पर अनिकेत सिंह (25) निवासी ग्राम उल्दना को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पीड़ित के चाचा ने चकबंदी कर्मचारियों और विपक्षियों पर प्रताड़ित करने पर विषाक्त पदार्थ खाने का आरोप लगाया। विषाक्त सेवन करने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।

थाना सौजना के ग्राम उल्दनाकलां निवासी मनोहर सिंह ने बताया कि उनके गांव में करीब 20 वर्ष पूर्व चकबंदी प्रक्रिया संपन्न हुई थी। जिसमें उसे गांव में ही रहने वाले विपक्षियों की जमीन पर कब्जा दिया गया था। मनोहर ने बताया कि इस जमीन बने मकान अब पुराने और जर्जर स्थिति में पहुंच जाने पर वह लोग नए मकान का निर्माण कर रहे थे। तब गांव के विपक्षी आए और निर्माण रोकने लगे। विपक्षियों ने पुलिस और चकबंदी अधिकारियों से शिकायत की। थाने से पुलिसकर्मी और चकबंदी अधिकारी मौके पर आए और निर्माण करने पर रोक लगाते हुए जेल भेजने की धमकी दी थी। चकबंदी के कर्मचारियों ने खेत में लगी फसल के बीच पैमाइश की जिससे नुकसान हो गया था। विरोध किया तो उनको सरकारी कार्य में बाधा डालने की कार्रवाई करने की धमकी दी। मनोहर ने आरोप लगाया कि विपक्षियों की शह पर चकबंदी के कर्मचारी उसके परिवार को प्रताड़ित करते आ रहे हैं। प्रताड़ना और जेल भेजने की धमकियों से परेशान होकर भतीजे अनिकेत सिंह ने रविवार की शाम को विषाक्त का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसको महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षियों और चकबंदी कर्मचारियों की प्रताड़ना से परेशान होकर उसके भतीजे ने विषाक्त खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed