सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Teams are searching for the main accused in the IPL betting racket

Lalitpur: सट्टा गिरोह के मुख्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, झांसी के दो सटोरियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 13 May 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार

एसपी ने मामले की जांच और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की हैं।

Lalitpur: Teams are searching for the main accused in the IPL betting racket
सटोरियों की तलाश में जुटी पुलिस। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने के मामले में झांसी के दो सटोरियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब गिरोह के मुख्य आरोपियों तक पहुंचने में जुट गई है। एसपी ने मामले की जांच और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की हैं।
Trending Videos


किराये के कमरे से चल रहा था नेटवर्क
गौरतलब है कि 10 मई को कोतवाली पुलिस और साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शहर के पिसनारी क्षेत्र में किराये के मकान पर छापामार कर झांसी के थाना प्रेमनगर क्षेत्र निवासी भूपेंद्र सेंगर और मनोज केवट को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे थे। पुलिस ने मौके से करीब कई मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किए थे। जांच में सामने आया कि आरोपी 100पीएएनईएल डॉट इन वेबसाइट पर फेयरप्ले गेम के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। दोनों ने पिसनारी क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर वहीं से नेटवर्क संचालित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य आरोपियों को तलाश रही पुलिस
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने गिरोह के मुख्य सदस्यों के रूप में देवेंद्र राजपूत और आशीष सोनी के नाम बताए। इसके बाद एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने एसओजी-सर्विलांस और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीमें गठित कर दीं। पुलिस टीमें गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश के साथ-साथ उन्हें संरक्षण देने वाले लोगों को भी चिह्नित करने में जुटी हैं। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरोह के बाकी सदस्य भी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed