सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Betting Racket Operating in House; Two Bookies from Jhansi Arrested

Lalitpur News: मकान में चल रहा था सट्टे का अड्डा, झांसी के दो सटोरिये गिरफ्तार

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Betting Racket Operating in House; Two Bookies from Jhansi Arrested
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

ललितपुर। कोतवाली और साइबर क्राइम थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के पिसनारी क्षेत्र में छापा मारकर आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी झांसी के रहने वाले हैं और ललितपुर में किराये का मकान लेकर सट्टे का कारोबार चला रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 12 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, कार, एटीएम कार्ड, चेकबुक और पासबुक बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
रविवार को कोतवाली पुलिस और साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पिसनारी क्षेत्र स्थित एक मकान में छापा मारा। यहां दो युवक ऑनलाइन सट्टा खिलवाते मिले, जिन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम भूपेंद्र सेंगर निवासी बैंकुठपुरी कॉलोनी, बिजौली, थाना प्रेमनगर, झांसी और मनोज केवट निवासी ब्रह्मपुरी कॉलोनी, बिजौली, थाना प्रेमनगर, झांसी बताए। पुलिस ने उनके पास से विभिन्न कंपनियों के 12 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक कार, तीन एटीएम कार्ड, चेकबुक और पासबुक बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में ऑनलाइन सट्टा खिलवाने का काम करता है। गिरोह 100 पैनल डॉट इन नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फेयरप्ले गेम के माध्यम से आईपीएल और अन्य ऑनलाइन गेमों पर सट्टा संचालित करता था।
उन्होंने बताया कि गिरोह के मुख्य सदस्य देवेंद्र राजपूत निवासी बिजौली, थाना प्रेमनगर, झांसी और आशीष सोनी निवासी टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) के पास मास्टर आईडी और पासवर्ड रहता था। ओटीपी के माध्यम से अन्य सदस्यों को एक्सेस दिया जाता था। इसके बाद अलग-अलग क्लाइंट अपनी आईडी से गेम खेलने के लिए रुपये जमा कर क्वाइन की मांग करते थे। बैंक खातों में रकम ट्रांसफर होने के बाद उन्हें गेम खेलने के लिए क्वाइन उपलब्ध कराए जाते थे।
आरोपियों ने बताया कि इस कारोबार से होने वाले मुनाफे को गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे। बरामद मोबाइल, लैपटॉप और कार भी इसी अवैध कमाई से खरीदे गए थे।
-------------------------
आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से मोबाइल फोन, लैपटॉप समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
सुनील भारद्वाज, सीओ सदर
-----------------------
खातों में जमा 4.68 लाख रुपये कराए फ्रीज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ उनके विभिन्न बैंक खातों में जमा 4.68 लाख रुपये की धनराशि भी फ्रीज करा दी है। बरामद मोबाइल फोन, लैपटॉप, कार और अन्य सामान समेत कुल जब्ती की कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है।
----------------------------
झांसी में कार्रवाई के बाद ललितपुर में बनाया था ठिकाना
झांसी में सट्टेबाजों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई तेज होने के बाद भूपेंद्र और मनोज ने ललितपुर में डेरा जमा लिया था। दोनों ने पिसनारी बाग क्षेत्र में करीब 10 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर मकान लिया था। मकान मालिक को उन्होंने खुद को निजी कंपनी का कर्मचारी बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed