सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Asha workers submitted a memorandum regarding pending payments.

Lalitpur News: लंबित भुगतान के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Asha workers submitted a memorandum regarding pending payments.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

ललितपुर। आशा कार्यकर्ता कर्मचारी महासंघ स्वास्थ्य विभाग जनपद शाखा ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें विगत वित्तीय वर्ष की प्रोत्साहन राशि व भुगतान की मांग उठाई गई।
ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2024-25 की प्रोत्साहन राशि और 2025-26 के विभिन्न कार्यों का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। इससे आशा कार्यकर्ताओं को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ता गांव-गांव में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं, लेकिन लंबे समय से उनके भुगतान में देरी हो रही है। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि वर्ष 2024-25 की बकाया प्रोत्साहन राशि का पारदर्शिता के साथ भुगतान कराया जाए और वर्ष 2025-26 के सभी कार्यों का भुगतान जल्द किया जाए। इसके साथ ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भुगतान से संबंधित समस्याओं का समाधान कराया जाए तथा आशा कार्यकर्ताओं से भुगतान के नाम पर होने वाली अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की गई। ज्ञापन पर संघ पदाधिकारियों के हस्ताक्षर बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed