{"_id":"6a1ca62d88ecd770750d0a68","slug":"bike-crashes-after-tire-bursts-elderly-woman-dies-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-157228-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: टायर फटने से अनियंत्रित होकर बाइक गिरी, वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: टायर फटने से अनियंत्रित होकर बाइक गिरी, वृद्धा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दस्टोन कार्यक्रम में नाती के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही 70 वर्षीय छितिया उर्फ सुकल गुवांबाई निवासी ग्राम भीकमपुर शनिवार की शाम को बाइक से नीचे गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका के नाती रघुवीर पाल ने बताया कि शनिवार शाम उसकी दादी छितिया अपने नाती रविंद्र के साथ मोटरसाइकिल से मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम घाट खिरिया अपनी पुत्री की मंझली बहू के पुत्र के दस्टोन कार्यक्रम में शामिल होना जा रही थीं। अभी उनकी बाइक कस्बा मड़ावरा में गल्ला मंडी के पास पहुंची थी, तभी अचानक बाइक का अगला टायर फट गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। घटना में रविंद व छितिया गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल छितिया की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Trending Videos